
महापौर ने मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष का जताया आभार
राजनांदगांव 10 अक्टूबर। छत्तीसगढ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में श्रद्धांजलि योजना के तहत प्रदत्त राशि में 5 सौ रूपये वृद्धि करने पर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी, उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री माननीय अरूण साव जी तथा छत्तीसगढ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन ंिसंह जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
महापौर श्री यादव ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारो के किसी सदस्य की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए श्रद्धांजलि योजन के तहत 2 हजार रूपये वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। राज्य शासन एत्द द्वारा उक्त राशि में 5 सौ रूपये की वृद्धि कर श्रद्धांजलि हेतु सहायता राशि 2 हजार 5 सौ रूपये कर दी गयी है। उन्होने कहा कि किसी भी गरीब परिवार के सदस्य की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार में आर्थिक कठिनाईया आती है।
जिसमंे सहायता पहुॅचाने सरकार ने श्रद्धांजलि योजना लागू की। उक्त योजना की राशि में 5 सौ रूपये की वृद्धि कर मुख्यमंत्री माननीय साय जी, नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय साव जी एवं विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. सिंह ने संवेदनशीलता का परिचय दिया है। उन्होंने ने कहा कि छत्तीसगढ सरकार संवेदनशील सरकार है, जो जनता के सुख-दुख की चिंता कर उनके हित मंें कार्य करती है। संवेदनशीलता का परिचय देने पर महापौर श्री यादव ने मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष का पुनः हृदय से आभार व्यक्त किया है।









































