राजनांदगांव: संत गुरु घासीदास जयंती पर सतनामी समाज की रैली का भव्य स्वागत…

राजनांदगांव। बौद्ध विकास मंडल स्टेशन पारा वार्ड क्रमांक 12 राजनांदगांव एवं उत्तर ब्लॉक के अध्यक्ष भाई आसिफ अली की उपस्थिति में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी संत गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर सतनामी समाज द्वारा निकाली गई रैली का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर रैली में शामिल श्रद्धालुओं का आत्मीय अभिनंदन करते हुए उन्हें पेय पदार्थ के रूप में लिची का वितरण किया गया। आयोजन का उद्देश्य संत गुरु घासीदास जी के विचारों—समानता, मानवता और सामाजिक सद्भाव—को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने संत गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।