back to top

राजनांदगांव: भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री मोनू बहादुर सिंह का भव्य स्वागत…

राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री भाई मोनू बहादुर सिंह ने नियुक्ति के बाद आज शीतला मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके पश्चात वे मानव मंदिर चौक पहुंचे, जहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Advertisements

स्वागत कार्यक्रम के बाद मोनू बहादुर सिंह विधानसभा निवास पहुंचे, जहां उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया और नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि मोनू बहादुर सिंह ने जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा के रूप में लगातार 5 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण किया है। इस दौरान वे विपक्ष में रहते हुए भी लगातार सक्रिय रहे और कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया। वहीं कोरोना काल जैसी विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने आगे बढ़कर जनसेवा के कार्य किए, जिसकी कार्यकर्ताओं और आमजन में सराहना हुई।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश मंत्री मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने अपने कार्यकाल में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और आगे भी संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page