राजनांदगांव : संस्कारधानी में सनातन धर्म महिला मंडल द्वारा सावन तीज महोत्सव का भव्य आयोजन…


डॉ. वर्णिका शर्मा की उपस्थिति में हुआ आयोजन, नारी सशक्तिकरण और संस्कृति का सुंदर संगम।

सावन की सतरंगी छटा में सजी संस्कारधानी, तीज पर्व का उल्लास चरम पर।

संस्कारधानी में वृंदावन जैसी तीज, राधा-कृष्ण संग झूलीं महिलाएं।

महिलाओं की सहभागिता और परंपराओं की जीवंतता ने महोत्सव को बनाया विशेष।

राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव के बलरामदास टाउन हॉल में सनातन धर्म महिला मंडल द्वारा सावन तीज महोत्सव का भव्य आयोजन वृंदावन की तर्ज पर हर्षोल्लास और धार्मिक गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर राधा-कृष्ण के पारंपरिक झूले को फूल-मालाओं और गुब्बारों से भव्य रूप से सजाया गया। श्रद्धा से राधा-कृष्ण की पूजा कर महिलाओं ने झूला झूलते हुए महोत्सव का आनंद उठाया।

महिलाओं ने एक-दूसरे को हरी चूड़ियां, मेहंदी और श्रृंगार का सामान भेंट कर परंपरा का निर्वहन किया। पारंपरिक हरी साड़ियों में सजी महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य किया और सौभाग्यवती होने तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि महिलाएं विविध पकवान बनाकर लाईं और एक-दूसरे को प्रेमपूर्वक वितरित किया, जिससे आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश प्रसारित हुआ।

छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि “संस्कारधानी सनातन धर्म महिला मंडल द्वारा आयोजित सावन तीज महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और नारी सशक्तिकरण का सुंदर उदाहरण है। इस आयोजन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह सिद्ध किया कि हमारी परंपराएं आज भी जीवित और प्रासंगिक हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में सौहार्द, एकता और सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करते हैं। मैं आयोजकों को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देती हूं।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कारधानी सनातन धर्म महिला मंडल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मौसमी शर्मा ने की। उन्होंने कहा, “ऐसे आयोजनों से समाज में महिलाओं के बीच एकजुटता और आपसी प्रेम बढ़ता है। हमारी संस्कृति और परंपराएं जीवित रहती हैं।”

इस आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही राजनांदगांव की पूर्व महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, महापौर मधुसूदन यादव की धर्मपत्नी श्रीमती करुणा यादव सहित विभिन्न समाजों की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

इस अवसर पर मौसमी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, सुषमा सिंह, ममता शर्मा, पायल शर्मा, ममता सोनी, मीना पांडे, मोना गोसाई, शांति सोनी, संध्या शर्मा, रंजना शर्मा, सविता जोशी, मधु अग्रवाल, दीपा गुरु, आरती शर्मा, वर्षा, सुमित्रा शर्मा, अनुज शर्मा, कुसुम बाजपेई, किरण तिवारी, प्रीती जोशी, प्रियंका शर्मा, संगीता शुक्ला, क्रांति मौर्य, दीपा चौरसिया, रचना मेमन, टीसा, शीतल मिश्रा, दुर्गा जोशी, कुशुम अग्रवाल, सगुन गुप्ता, संध्या खंडेलवाल, ज्योती गुप्ता, निधि जोशी, श्वेता सोनी, आरती शर्मा, प्रेम सोनकर, कमलेश्वरी साहू, मनीषा गुप्ता, लक्ष्मी सदानी, खुशी चौरशिया , किरण अग्रवाल , जनक बाई , सजना लक्ष्मी , सरिता , सीमा पटाक, सीमा शर्मा, शांति सोनी, काजल प्रभा , पुष्पा यादव, अंजू , वर्षा गुप्ता, ज्योति गुप्ता, संगीता शुक्ला, ज्योति खंडेलवाल, संजना सोनी, वर्षा शरद सिंहा, प्रेमा सोनकर, रंजना भाभी , गीता दुर्गी , आंचल शर्मा , ज्योति शरण , गीता शर्मा , तुईशा सहित महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संपूर्ण वातावरण भक्तिमय, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता से परिपूर्ण रहा। आयोजन में महिला मंडल द्वारा विविध प्रतियोगिता हुआ जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।