राजनांदगांव : सट्टा पट्टी एवं जुमला रकम 17,760/- रूपये के साथ 3 सटोरीये गिरफ्तार…

राजनांदगांव – दिनांक 12/01/2022 को थाना गण्डई जिला राजनांदगांव द्वारा देवपुरा पेट्रोल पंप के पास एवं ग्राम लीमो में आरोपीगण-

Advertisements

(1) शेख लतिफ कुरैशी पिता स्व शेख हमीद कुरैशी उम्र 52 वर्ष साकिन वार्ड 11 गण्डई के कब्जे से एक सटटा पटटी, डाट पेन एवं नगदी रकम 15,850 रूपये,

(2) आमीन कुरैशी पिता शेख लतिफ कुरैशी उम्र 52 वर्ष साकिन वार्ड 11 गण्डई के कब्जे से एक सटटा पटटी, डाट पेन एवं नगदी रकम 950 रूपये,

(3) इंसाफ खान पिता ताज खान उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड 08 लीमों के कब्जे से एक सटटा पटटी डाट पेन एवं नगदी रकम 960 रूपये से जुमला रकम 17,760 जप्त कर अपराध क्रमांक 07 / 2022 08/2022 09/2022 धारा 4 क जुआ एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक व्यासनारायण चुरेन्द्र, सहायक उपनिरीक्षक जितेन्द्र कश्यप प्र०आर० 461 देवकुमार रावटे, आर. 1292 मुनेन्द्र ठाकुर आर. 987 खिलेश्वर वर्मा विशेष योगदान रहा।