back to top

राजनांदगांव : पुलिस महानिरीक्षक ओ0पी0 पाल, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा जिले के माओवादी गतिविधियों के संबंध में ली समीक्षा बैठक…

बैठक में नक्सल विरोधी अभियान में तेजी लाने हेतु बनायी गई रणनीति

Advertisements

राजनांदगांव – दिनांक 12.01.2022 को कार्यालय पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग क्षेत्र, दुर्ग ओ0पी0 पाल, उप महानिरीक्षक आईटीबीपी ओ0पी0 यादव एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, आईटीबीपी के अधिकारी एवं जिले के नक्सल प्रभावित थाना/चौकी/कैम्प प्रभारियों की मीटिंग आयोजित की गई।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा मीटिंग में जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा की गई एवं आगामी दिनों में नक्सल विरोधी अभियानों के संबंध में रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। नक्सल विरोधी अभियान में तेजी लाकर नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने की योजना तैयार की गई।

जिला राजनांदगांव महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित होने से नक्सली ऑपरेशन हेतु सीमावर्ती राज्य के थानों से समन्वय स्थापित कर स्ट्रेटेजी तैयार करने और ऑपरेशन चलाये जाने हेतु निर्देश दिये गये।

जिला बल, सी.ए.एफ. एवं आई.टी.बी.पी. के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने एवं आसूचनाओं का आदान-प्रदान करने एवं संयुक्त कार्यवाही करने हेतु समझाईश दी गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page