
हैलमेट लगाने वाले एवं सडक दुर्घटना पीडितांे की मदद कर अस्पताल पहुचाने वाले
कर्मचारियों का किये साल श्रीफल से सम्मान
राजनांदगांव 9 दिसम्बर। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष ने आज नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को निगम सभागृह में सडक सुरक्षा के लिये शपथ दिलाये। साथ ही हेलमेट लगाकर आने वाले कर्मचारियों एवं दुर्घटना पीडितो की मदद कर 108 के माध्यम से अस्पताल पहुचाने वाले कर्मचारियों का साल श्रीफल से सम्मान किये।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने सडक सुरक्षा के लिये आज निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को निगम सभागृह में शपथ दिलाये कि हम सडक पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातो का ध्यान रखेंगे। यातायात नियमों का हमेशा खुद और अपने परिजनों से पालन करायेगे। दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनेंगे, कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगायेगे, कभी भी शराब पीकर गाडी नहीं चलायेगे और न ही वाहन चलाते समये मोबाईल फोन पर बात करेंगे तथा हमेशा एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड गाडियों को पहले जाने के लिये रास्ता देगे एवं सडक दुर्घटना पीडितों की मदद करने के लिये सदैव तत्पर रहेगे।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने वाहन चलाते समय सुरक्षा के लिये सदा हैलमेट पहनने वाले कर्मचारियों श्री पंकज मेश्राम, श्री राजेन्द्र कुमार रामटेके एवं श्री तिजाउराम का साल श्रीफल से सम्मान किया। सम्मान की कडी में दुर्घटना पीडितों की अस्पताल पहुचाने वाले कर्मचारियों में श्री जवाहर सोनी जिन्होंने उतई से आते समय कार, जीप एक्सीडेंट में पीडितों को दुर्ग अस्पताल पहुचाने मदद किये।
इसी प्रकार श्री दीपक यादव ने लिटिया रोड में बाईक कार भिडन में घायलों को 108 की मदद से अस्पताल पहुचाये तथा श्री उमेश देवांगन ने मोहारा रोड में स्वच्छता दीदीयों की ई रिक्शा पलटने पर घायल होने पर 108 को बुलाकर पीडित स्वच्छता दीदीयों को अस्पताल लेगया, उक्त तीनो कर्मचारियों की सेवाभावना पर उन्हे साल श्रीफल से सम्मान किया गया।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि हमे सडक सुरक्षा के लिये शपथ ही नही लेना है बल्कि अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा के लिये यातायात के नियमों का पालन करना है, लोगों को भी पालन कराना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमारे तीन कर्मचारी हैलमेट पहनकर आते है, वैसे ही सभी कर्मचारियों को हैलमेट का उपयोग सदैव करना है। साथ ही जिस प्रकार से हमारे कर्मचारियो ने दुर्घटना से पीडितों की अस्पताल पहुचाने मदद किये उसी प्रकार मौके पर हम सबको मदद करनी है।
एक सरकारी कर्मचारी होने के नाते यातायात के नियमों का पालन कर सभी को पालन कराना है। उन्होंने सम्मान होने वाले कर्मचारियों को बधाई देते हुये उनके कार्यो की सराहना की और सभी कर्मचारियों को इनसे सीख लेने के लिये कहा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के प्रभारी सदस्य श्री राजा तिवारी, उपायुक्त श्री सुदेश सिंह,कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेेके, विधि अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि, महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।









































