राजनांदगांव/ दिनांक 27.01.2025 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 27वें दिन जिला न्यायालय से हेलमेट जन-जागरूकता बाईक रैली का आयोजन किया गया जिसमें प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश श्रीमति सुषमा सांवत, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मेहित गर्ग, एडीजे श्री डी.आर. देवांगन, श्री ओमप्रकाश साहू एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक, यातायात प्रभारी श्री अजय खेस एवं अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे। हेलमेट जन जागरूकता रैली न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर प्यारेलाल चौक, गुरूनानक चौक, मानव मंदिर चौक, जय स्तंभ चौक, महावीर चौक नया बस स्टैण्ड चौक, अम्बेडकर चौक से हेते हुए जिला न्यायालय राजनांदगांव पहुंचकर समापन हुआ।
राजनांदगांव यातायात पुलिस की आम लोगो से अपील है कि आप अपने परिवार एवं स्वयं के सुरक्षा के लिए बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलायें, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न चले, वाहन चलाते समय मोबाईल मे बात न करे, तेज गति से वाहन न चलाये, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगायें। नशे के हालत में कभी भी वाहन न चलाये, नियंत्रित गति में वाहन चलायें, सम्पूर्ण यातायात नियमों का पालन करें। यातायात रथ एवं अन्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यातायात जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।