
राजनांदगांव — सनातन धर्म रक्षा समिति के द्वारा गंज लाइन स्थित बालाजी मंदिर में बड़े ही धूमधाम से नंद उत्सव मनाया गया। मुख्य संयोजक संतोष पटाक एवं प्रभारी मौसमी शर्मा ने बताया की हर मंगलवार को भगवान हनुमान जी का सुंदरकांड पाठ किया जाता है ।इसी परिपेक्ष में नंद उत्सव भी बड़े धूमधाम से मनाया गया।उन्होंने धर्म प्रेमी से अनुरोध करते हुए कहा है की बालाजी मंदिर पहुंचकर सुंदरकांड का लाभ लेवे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे महिलाए एवं समाज के लोग उपस्थित थे।









































