राजनांदगांव : सप्ताह के एक दिन स्कूलों में पढाएंगे जिले के अधिकारी , बक्शी स्कूल में पढ़ायेंगे कलेक्टर…

राजनांदगांव, । कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जिले में शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से नई पहल करते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को महती जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन स्कूलों में पहुंचकर अध्यापन कार्य कराने को कहा है। अधिकारीगण अपने विषय अनुसार कम से कम कालखण्ड में अध्यापन कार्य संचालित करेंगे। कलेक्टर स्वयं प्रति सप्ताह शासकीय पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव में अध्यापन कार्य संपादित करेंगे।

जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ठाकुर प्यारेलाल सिंह उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव में, संयुक्त कलेक्टर राजनांदगांव श्रीमती इंदिरा देहारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला हरदी में, संयुक्त कलेक्टर, श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बसंतपुर राजनांदगांव में, आयुक्त नगर पालिक निगम राजनांदगांव डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला शंकरपुर राजनांदगांव में, डिप्टी कलेक्टर खेमलाल वर्मा शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव में, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे शासकीय हाई स्कूल पेण्ड्री में, डिप्टी कलेक्टर राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा ठाकरे शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कन्हारपुरी में, डिप्टी कलेक्टर अमीय श्रीवास्तव शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सुन्दरा में, डिप्टी कलेक्टर शिल्पा देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लखोली में अध्यापन कार्य संपादित करेंगे।

इसी तरह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह ठाकुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सुकुलदैहान में, जिला खेल अधिकारी दिग्विजय स्टेडियम ए एक्का शासकीय हाईस्कूल सांकरा में, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिलीप कुर्रे शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पदुमतरा में, एपीओ जिला पंचायत रमेश बघेलं शासकीय हाईस्कूल गठुला में, एपीओ जिला पंचायत प्रदीप कुमार सहारे शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धनगांव में, एपीओ नरेगा जिला पंचायत फैज मेमन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भैंसातरा में, एपीओ एसबीएम जिला पंचायत बीएल पौसार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला उपरवाह में,

एनआरएलएम जिला पंचायत पीनाका शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला उपरवाह में, एनआरएलएम जिला पंचायत पीनाका शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला घुमका में, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती रोशनी भगत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भेड़ीकला में अध्यापन कार्य संपादित करेंगे। वनमण्डलाधिकारी सुश्री सलमा फारूखी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खैरझिटी में संपादित करेंगी। इनके अतिरिक्त अन्य अधिकारियों को भी अलग-अलग स्कूलों में अध्यापन कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है ताकि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़े।