back to top

रायपुर : स्कूलों में हरेली त्यौहार के अवसर पर गेंड़ी नित्य और गेड़ी प्रतियोगिता का आयोजन करने दिए निर्देश…

रायपुर – प्रदेश में हरेली के त्यौहार को सरकार भी पूरे जोश में मनाती है । प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गेड़ी पर चढ़े दिख जाते हैं और प्रदेश के हर स्कूल में बच्चे भी गेड़ी पर चढ़ते दिखेंगे। राज्य सरकार के नए आदेश के मुताबिक 28 जुलाई को हरेली पर्व के अवसर पर पूरे प्रदेश के स्कूलों में गेड़ी नित्य और गेड़ी प्रतियोगिता का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisements


इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ के कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करना और बच्चों को इनसे जोड़ना है मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेली पर्व के अवसर पर विशेष रूप से आयोजित होने वाली गेड़ी नित्य एवं गेड़ी प्रतियोगिता का आयोजन स्कूलों में होगा , बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।


राज्य की सांस्कृतिक विविधता और गौरवशाली परंपराओं को सहेजने और संरक्षित करने की दिशा में प्रदेश की सरकार हर साल हरेली तिहार मनाती रही है इससे पहले रायपुर के सीएम आवास में कई कार्यक्रम होते रहे हैं इस बार हर स्कूल में कार्यक्रम होंगे। हरेली पर्व पर गेड़ी का बहुत ही महत्व है प्रत्येक घर में गेड़ी का निर्माण किया जाता है घर में जितने युवा बच्चे होते हैं इतनी ही गेड़ी का निर्माण किया जाता है हरेली के दिन से गेड़ी चढ़ने की शुरुआत होती है जो भादो में तीजा पोला के समय तक चलती है मान्यताओं के मुताबिक तब बच्चे तालाब जाते हैं और स्नान करते हैं गेड़ी को तालाब में ही छोड़कर आ जाते हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page