राजनांदगांव : सम्पत्ति विरूपण के तहत आर्दश आचार सहिता लगते ही देर रात हटाये 742 छोटे बडे़ बोर्ड…

लोकसभा निर्वाचन के लिये जिले में आदर्श आचार सहिता लागू

Advertisements

निगम आयुक्त ने किया सम्पत्ति विरूपण के लिये टीम का गठन

राजनांदगांव 16 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 चुनाव के संबंध में आदर्श आचार सहिता एवं चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के आदेशानुसार छत्तीसढ़ राज्य के राजनांदगांव लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने निगम सीमांतर्गत सम्पत्ति विरूपण के रोकथाम हेतु निगरानी समिति का गठन किया है।

गठन उपरांत समिति के सदस्य आज आदर्श आचार सहिता लागू होते ही राजनैतिक दलों के छोटे बड़े विज्ञापन बोर्ड हटाने तथा दिवाल लेखन मिटाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दिये। जिसके तहत आज पहले दिन देर रात तक नगर निगम से प्रारंभ कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 742 छोटे बड़े बोर्ड़ हटाये गये।


आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत राजनांदगांव लोकसभा के लिये निगम सीमांतर्गत सम्पत्ति विरूपण रोकथाम हेतु कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके मो.नं. 9827118810 को एवं प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव मो.नं. 9425240491 को प्रभारी अधिकारी तथा सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम मो.नं. 9981675320 एवं प्र.सहायक अभियंता श्री दिलीप मरकाम मो.नं. 9301670006 को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है तथा उप अभियंताओं, समयपाल को सहयोगी का दायित्व सौपा गया है।


आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि गठित समिति लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत राजनांदगांव लोकसभा के दौरान राजनीतिक दलो, उम्मीदवारों द्वारा अपनी पार्टी स्वयं के प्रचार प्रसार हेतु शासकीय, निजी,

सार्वजनिक भवनों के दीवालों पर नारे (स्लोगन) प्रतीक चुनाव चिन्ह लिखकर किये गये सम्पत्ति विरूपण के निरीक्षण एवं विरूपण को हटाने मिटाने से संबंधित कार्यो का निस्पादन करेंगे तथा प्रतिदिन की गयी कार्यवाही की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित करेंगे। गठित टीम पहले दिन देर रात जी.ई.रोड, पारीनाला रोड,नेहरू नगर, गायत्री मंदिर चौक,

रैलवे स्टैशन रोड, महावीर चौक, गुरूनानक चौक, नया बस स्टैण्ड स्टेडियम चौक, कलेक्ट्रेड, जय स्तम्भ चौक, स्टेडियम, बसंतपुर रोड, आर.के.नगर,वैशाली नगर, लक्ष्मी नगर, कमाला कालेज रोड आदि क्षेत्र से 146 फ्लेक्स व पोस्टर, 62 बैनर, 153 झंडी एवं 320 वाल पेंटिंग मिटाये तथा 61 अन्य, इस प्रकार कुल 742 छोटे बड़े बोर्ड हटाकर, वॉल पेंटिंग मिटाकर झंडी भी निकाली गयी। उक्त कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी।