
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव के सुशासन में हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना का लाभ महिलाओ को मिल रहा है जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सबल हो रही है। उन्होने आगे कहा केन्द्र के नरेन्द्र मोदी एवं राज्य के विष्णुदेव सरकार के प्रयास से प्रधानमंत्री आवास के तहत आज गांव – गांव पक्का मकान का निर्माण किया जा रहा है गरीबो के सपनो को साकार करने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है।
उन्होने कहा भाजपा लोकतंत्र आधार विकास मूलमंत्र के सिद्धांत पर कार्य करती है राज्य सरकार के सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक मिल रहा है। उन्होने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया है और सवारने का कार्य विष्णुदेव सरकार द्वारा किया जा रहा है
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय का सुशासन के चलते आज छत्तीसगढ़ में जो कल्याणकारी योजनाओ का लाभआम जनता को मिल रहा है इससे लोगो के सामाजिक आर्थिक स्तर में परिवर्तन दिखाई दे रहा है यह भाजपा की योजनाओ का लाभ है।









































