
राजनांदगांव सर्प दंश से जीवन और मृत्यु से जंग लड़ रही 19 वर्षीय बालिका को 15 घण्टे बाद हॉस्पिटल पहुंची मेडिकल कॉलेज सह हॉस्पिटल के डॉक्टर और नर्स
की टीम ने मौत के मुंह से बाहर निकाला
जिले के परसबोर्ड निवासी 19 वर्षीय अंजलि सेन को एक दिन पहले रात्रि 12 बजे एक जहरीले सांप ने घर मे काट लिया था, युवती को पता ही नही चला, रात्रि 3 बजे अचानक पेट में दर्द होने के कारण गांव के ही डॉक्टर को दिखाया गया।
लेकिन युवती की हालत लगातार बिगड़ते ही गई।
परिजनों ने शाम 4 बजे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, डॉक्टरों ने युवती की हालत देखते हुए, आईसीयू में युवती को भर्ती ले लिया।
इधर परिजनों ने युवती की स्थिति को देखते हुए युवती के बचने की उम्मीद छोड़ दी थी।
वहीं मामले की गम्भीरता को देखते हुये, हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. प्रदीप बैक के मार्गदर्शन में डॉ. प्रकाश खूंटे,डॉ. आशीष दलावी,डॉ. आदया, डॉ. शुर्ति स्टाफ नर्स प्रीति,मनदीप और राजलक्ष्मी ने अथक प्रयास से युवती को मौत के मुंह से बाहर निकाला।
युवती अब पूर्णरूप से स्वस्थ्य हो गई है।









































