back to top

राजनांदगांव : ममता नगर में निर्मित आनंद वाटिका का महापौर ने किया लोकार्पण…

राजनांदगांव 27 जून। नगर सौदर्यीकरण की कडी में वार्ड नं. 18 के ममता नगर में राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत 11.25 लाख रूपये की लागत से निर्मित आनंद वाटिका का लोकार्पण महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा आज एक संक्षिप्त कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर खाद्य विभाग के प्रभारी सदस्य व वार्ड पार्षद श्री संतोष पिल्ले, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री मधुकर वंजारी,

सतीश मसीह, विनय झा, राजेश गुप्ता चम्पू,जिला योजना समिति के सदस्य श्री अमिन हुड्डा,पार्षद श्री अरविन्द वर्मा,नामांकित पार्षद श्री एजाजूल रहमान व श्री मामराज अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि श्री सचिन टुरहाटे विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यर्क्रम के प्रारंभ में वार्डवासियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया तत्पश्चात अतिथियों द्वारा उद्यान का लोकार्पण फिता काटकर व पट्टीका का अनावरण कर किया गया।


कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि वार्डवासियों के मनोरंजन के लिये ममता नगर में सर्वसुविधा युक्त उद्यान का निर्माण किया गया हैै, जहॉ बच्चों के खेल कुद के साधन के साथ साथ बड़े व बुजुर्गाे के लिये घुमने फिरने का स्थान बन गया है। जिसका आज इस वार्ड के पार्षद श्री संतोष पिल्ले के जन्म दिवस के अवसर पर लोकार्पण किया जा रहा है, यह अत्यंत खुशी का पल है। इसी प्रकार के विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर वार्ड में कराये जायेगे। इस अवसर पर प्र.सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम व उप अभियंता श्री अशोक देवांगन सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page