राजनांदगांव: सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में मनाया गया विश्व हिन्दी दिवस…

राजनांदगांव 14 सितम्बर 2021। सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विश्व हिन्दी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न साहित्यकारों के कृत्यों को प्रस्तुत किया गया।

Advertisements

जिसमें पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, माखन लाल चतुर्वेदी, हरिवंशराय बच्चन सहित अनेक साहित्यकारों के रचनाओं का प्रस्तुत किया गया। विद्यालय में शिक्षकों तथा विद्याथियों ने हिन्दी भाषा के महत्व एवं विश्व हिन्दी दिवस मनाने के उद्देश्य को कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत किया।