राजनांदगांव : सांसद संतोष पाण्डेय को उठा लेने की मिली धमकी…

राजनांदगांव। सांसद संतोष पाण्डेय को उनकी पत्नी की मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने दो दिन के भीतर उठा लेने की धमकी दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
सुबह नौ बजे उनकी पत्नी के मोबाईल में वाटसअप कॉल आया जिसे उनके पुत्र ने रिसीव किया। काल करने वाले ने धमकी दी कि तुम्हारे पिता को दो दिनों के भीतर उठा लिया जायेगा।

जब उनके पुत्र ने अपने पिता का नाम पूछा तो उन्होंने सांसद संतोष पाण्डेय कहा। इस प्रकार धमकी भरे फोन आने से संतोष पाण्डेय ने इसकी शिकायत एसपी कबीरधाम को लिखित में की है। और उन्होंने परिवार की सुरक्षा के प्रति चिंता जाहिर की है। उन्होंने पत्र में कॉल की जांच व कार्यवाही करने की मांग की है। जांच में पता चला कि नंबर पाकिस्तान का है। इसके बाद पुलिस के आला अफसर प्रकरण की जांच कर रहे हैं।