राजनांदगांव: सांसद संतोष पांडे से मिले राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर ,उपाध्यक्ष अनिता सिन्हा…


राजनांदगांव। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा पप्पू चंद्राकर एवं उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता डिगेन्द्र सिन्हा आज सांसद कार्यालय राजनांदगांव मे माननीय सांसद श्री संतोष पांडे जी से सौजन्य मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट किया और आशीर्वाद लिया।


सांसद संतोष पांडे जी ने अध्यक्ष प्रतिमा पप्पू चंद्राकर एवं उपाध्यक्ष अनिता डिगेन्द्र सिन्हा को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर भाजपा तिलई मंडल अध्यक्ष परदेसी राम सोनबोईर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि टाकेश सिन्हा, डिगेंद्र सिन्हा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।