back to top

राजनांदगांव : चिरचारी खुर्द में नवनिर्वाचित सरपंच राजेश कुमार सिन्हा व पंचगण ने ली शपथ…


राजनांदगांव।ग्राम पंचायत चिरचारी खुर्द विकासखंड छुरिया में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे नवनिर्वाचित सरपंच राजेश कुमार सिन्हा सहित समस्त नवनिर्वाचित पंचो ने पंचायती राज अधिनियम 1993 के अनुरूप निष्पक्ष कर्तव्य निर्वहन की शपथ ली।


शपथ ग्रहण कार्यक्रम में ग्रामवासी उपस्थित हुए तथा ग्रामपंचायत सचिव विमल बोरकर ,रोजगार सहायक सहित भूतपूर्व पंच उपस्थित रहे। नव निर्वाचित सरपंच के द्वारा सभी का श्रीफल के साथ सम्मान किया गया।


राजेश कुमार सिन्हा ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि वे सभी एकजुट से पंचायत के विकास एवं समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करें नवनिर्वाचित सरपंच राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि जिस विश्वास के साथ ग्रामीणों ने विश्वास जता उन्हें दायित्व सौपा है उस विश्वास को कायम रखेंगे। सभी ग्रामीणों के मार्गदर्शन एवं नवनिर्वाचित पंचों के साथ मिलजुल कर कार्य कर आदर्श पंचायत बनाने की बात कही।

Advertisements

You cannot copy content of this page