राजनांदगांव : सात साल के बच्चे बिलाल ने रखा माहभर का रोजा…

राजनांदगांव| कहते हैं खुदा की इबादत के लिए कोई उम्र मायने नहीं रखता। खुदा को कोई भी सच्चे मन से याद कर सकता है। इसे चरितार्थ किया है कक्षा केजी-2 के सात वर्षीय नन्हे बच्चे मोहम्मद बिलाल बिबा ने। • पवित्र रमजान माह भर खुदा की इबादत करते हुए मो. बिलाल ने रोजा रखा।

Advertisements

मो. बिलाल पिता मोहम्मद हनीफ ने बताया कि रोजा रखाने की प्रेरणा उसे परिवार से मिली। रोजा रखने के दौरान इस नन्हे बच्चे पूरे देश में अमन शांति व कोरोना वायरस को मिटाने की दुआ मांगी। यह जानकारी गोल बाजार मस्जिद के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ बिबा ने दी।