
साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 17 जून से 29 जुलाई 2025 तक प्रातः 10ः30 से दोपहर 3ः30 बजे तक
वार्डो में शिविर, फरवरी से मई माह के पेंशन का होगा भुगतान

21 जून को वार्ड नं. 6 व 10 में, 23 जून को वार्ड नं. 5 में, 24 जून को वार्ड नं. 7 व 9 में एवं
25 जून को वार्ड नं. 11 मे शिविर
राजनांदगांव 19 जून। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह फरवरी से मई 2025 का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 17 जून 2025 से 29 जुलाई 2025 तक प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 3ः30 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसके तहत 21 जून को शासकीय मुद्रणालय वार्ड नं. 6 व महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड नं. 10 के लिये चिखली स्कूल में, 23 जून को चिखली वार्ड नं. 5 के लिए शीतला मंदिर परिसर चिखली में , 24 जून को महात्मा गांधी वार्ड नं. 7 व शंकरपुर वार्ड नं. 8 के लिये हास्पिटल परिसर शंकरपुर में एवं 25 जून को राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नं. 11 के लिए ओव्हर ब्रिज के नीचे निगम औषधायल में शिविर का आयोजन किया गया है।
शेष वार्डो के लिये भी शिविर आयोजित किये जायेगे।
निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 3ः30 बजे तक उपस्थित होकर माह फरवरी से मई 2025 की पेशन का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।









































