राजनांदगांव : सामुदायिक भवन, मंच एवं रोड नाली निर्माण के लिए दोनो वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने किया भूमिपूजन….

वार्ड नं. 28 में 52 लाख रूपये एवं वार्ड नं. 30 में 20 लाख रूपये से होगा विकास कार्य

Advertisements

सामुदायिक भवन, मंच एवं रोड नाली निर्माण के लिए दोनो वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने किया भूमिपूजन

राजनांदगांव 2 अगस्त। हमारे कार्यकाल के प्रथम चरण में वार्डो में विकास कार्य कराने विधायक डॉ. रमन सिंह व सांसद श्री संतोष पाण्डे की अनुशंसा से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी। अधोसंरचना मद अंतर्गत स्वीकृति अनुसार शहर के 51 वार्डो में विभिन्न विकास कार्य कराये जा रहे है। विकास कार्य कडी में वार्ड नं. 28 मठपारा में एवं तालाब के पास 10-10 लाख रूपये की लागत से दो सामुदायिक भवन, 4.50 लाख रूपये की लागत से मंच निर्माण, मठपारा में 15 लाख रूपये की लागत से रोड एवं नाली निर्माण तथा पार्षद निधि से 3 लाख रूपये की लागत से चबुतरा व शेड निर्माण,

इसी प्रकार वार्ड नं 30 कंचन बाग विश्वकर्मा मंदिर के पास 15 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, शिवनाथ कालोनी में 1.50 लाख रूपये की लागत से मंच निर्माण, शांति विजय कालोनी के पास महापौर निधि से 3.50 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण कार्य किया जाएगा। भूमिपूजन अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने उक्त बातो के अलावा कहा कि दोनो वार्ड मंे निर्माण कार्य कराने आज अलग अलग कार्यक्रम में पार्षदों एवं वार्डवासियो की उपस्थिति में भूमिपूजन किया जा रहा है। उक्त कार्य बहुत जल्द धरातल में दिखेगा और वार्डवासी इसका लाभ उठा सकेगे।


आज मठपारा एवं कंचन बाग में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर श्री यादव ने निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री राजेन्द्र रानू जैन व श्री डीलेश्वर प्रसाद साहू, वार्ड पार्षद श्री शरद अमित कुशवाहा व श्री चंद्रशेखर लश्करे, पूर्व पार्षद श्रीमती ओमकला कुशवाहा, श्री विजय राय,श्री शरद सिन्हा, श्री गप्पू सोनकर, श्री अरूण दामले व श्री विट्ठल पटेल की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर विकास कार्यो का भूमिपूजन किया।


भूमिपूजन के पूर्व वार्ड नं 28 में गुड्डू हटवार डॉ कल्याण साहू, विनोद यादव,उमेश पालीवाल, संतोष हटवार, राकेश बिसने, किशन यादव, कार्तिक राम दहीबेले, सोनू यादव, दुर्गा मेश्राम, हमीदा बेगम, विद्या मानकर, द्वारकी बाई, जगजीवन बिजलेकर, नूतन साहू, गोपाल कोहराम, अंगद यादव, राजेन्द्र दुबे, गया प्रसाद यादव, अशरफ गोरी, संध्या लहरे ने एंव वार्ड नं. 30 में अरुण शुक्ला, कमल किशोर राजपूत, भरत पटेल पवन पटेल, विश्वकर्मा मंदिर समिति अध्यक्ष अलकु यादव कोषाध्यक्ष घनश्याम पित्रोदा, सचिव राजेंद्र श्रोती ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर उप अभियंता श्रीमती पिंकी खाती सहित वार्डवासीं बडी संख्या में उपस्थित थे ।