back to top

राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 18 नवम्बर से 8 दिसम्बर 2022 तक प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर…

22 नवम्बर को वार्ड नं. 7 व 9 में, 23 नवम्बर को वार्ड नं. 12,13 व 14 में एवं 24 नवम्बर को वार्ड नं. 15,16 व 17 मेे शिविर

Advertisements

राजनांदगांव 21 नवम्बर। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 18 नवम्बर से 8 दिसम्बर 2022 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 22 नवम्बर को महात्मा गांधी वार्ड नं. 7 व शंकरपुर वार्ड नं. 9 के लिये मंगल भवन शंकरपुर में, 23 नवम्बर को डॉ. भीमराव आंबेडकर वार्ड नं. 12 के लिये महिला जीम शिक्षक नगर में, गौरीनगर वार्ड नं. 13 लिये सार्वजनिक मंच गौरीनगर में व बलराम दास वार्ड नं. 14 के लिये वेसलियन स्कूूल में एवं 24 नवम्बर को डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र वार्ड नं. 15 के लिये राममंदिर बी.एन.सी.मिल में, ठा.प्यारेलाल सिंह वार्ड नं. 16 व तुलसीपुर वार्ड नं. 17 के लिये ठा.प्यारेलाल स्कूल मेें शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा।

निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मीयों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे। साथ ही कोरोना प्रोटोकाल का विशेष ध्यान रखा जायेे।

Advertisements

You cannot copy content of this page