राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 18 नवम्बर से 8 दिसम्बर 2022 तक प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर…

7 दिसम्बर को वार्ड नं. 31,32,35 व 36 में एवं 8 दिसम्बर को वार्ड नं. 33 व 34 में शिविर

राजनांदगांव 5 दिसम्बर। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 18 नवम्बर से 8 दिसम्बर 2022 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 7 दिसम्बर को जनता कालोनी वार्ड नं. 31, संजय वार्ड नं. 32, लखोली वार्ड नं. 35 व सेठी नगर वार्ड नं. 36 के लिये मंगल भवन दुर्गा चौक लखोली में एवं 8 दिसम्बर को बैगा पारा वार्ड नं. 33 के लिये कबीर भवन लखोली मेें व कन्हारपुरी वार्ड नं. 34 के लिये शंकर भवन कन्हारपुरी में शिविर का आयोजन किया गया है। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

उन्होंने शिविर में लगे कर्मीयों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे। साथ ही कोरोना प्रोटोकाल का विशेष ध्यान रखा जायेे।