back to top

राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 14 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर…

पेंशनरों का वार्षिक सत्यापन भी

Advertisements

14 फरवरी को वार्ड नं. 1,2 व 4 में, 15 फरवरी को वार्ड नं. 3,8 व 11 में एवं 16 फरवरी को
वार्ड नं. 5,6 व 10 मेे शिविर

राजनांदगांव 13 फरवरी। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 14 फरवरी 2023 से 3 मार्च 2023 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 14 फरवरी को बजरंगपुर वार्ड नं. 01 के लिये साहू धर्मशाला बजरंगपुर नवागांव में, महात्मा बुद्ध वार्ड नं. 2 के लिये लोधी भवन में व पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी वार्ड नं. 4 के लिये पंचायत भवन नया ढाबा व स्कूल के पास मंच पुराना ढाबा में, 15 फरवरी को मोतीपुर वार्ड नं. 3 व राम नगर वार्ड नं. 8 के लिये मोतीपुर स्कूल सामुदायिक

भवन में व राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नं. 11 के लिये ओव्हर ब्रिज के नीचे आंगनबाडी में तथा 16 फरवरी को चिखली वार्ड नं. 5 के लिये शीतला मंदिर चिखली में, शासकीय मुद्रणालय वार्ड नं. 6 के लिये चिखली स्कूल में व महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड नं. 10 के लिये शिवमंदिर शांति नगर में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में पेंशन हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन भी किया जायेगा।


निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों का वार्षिक सत्यापन भी किया जायेगा, जिसमें पेंशनधारी अपना बैक पास बुक एवं आधार कार्ड की छायाप्रति लाकर सत्यापन करा सकते है।

उन्होंने शिविर में लगे कर्मीयों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।

Advertisements

You cannot copy content of this page