
21 सितम्बर को वार्ड नं. 7 व 9 में, 22 सितम्बर को वार्ड नं. 12 व 13 में एवं 25 सितम्बर को
वार्ड नं. 15,16 व 17 मेे शिविर
राजनांदगांव। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह जुलाई एवं अगस्त का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 15 सितम्बर 2023 से 13 अक्टूबर 2023 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसके तहत 21 सितम्बर को महात्मा गांधी वार्ड नं. 7 व शंकरपुर वार्ड नं. 9 के लिये हॉस्पिटल परिसर शंकरपुर में, 22 सितम्बर को डॉ. भीमराव आम्बेडकर वार्ड नं. 12 के लिये महिला जीम शिक्षक नगर में व गौरी नगर वार्ड नं. 13 के लिये सार्वजनिक मंच गौरीनरग में एवं 25 सितम्बर को डॉ. बल्देवप्रसाद मिश्र वार्ड नं. 15 के लिये राम मंदिर बी.एन.सी. मिल के पास में, ठा. प्यारेलाल सिंह वार्ड नं. 16 व तुलसीपुर वार्ड नं. 17 के लिये ठा. प्यारेलाल सिंह स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा।
निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक उपस्थित होकर माह जुलाई एवं अगस्त 2023 की पेशन का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।









































