back to top

राजनांदगांव : सीआरसी राजनांदगांव में सांकेतिक भाषा जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ…

– सांकेतिक भाषा के बारे में दी गई जानकारी

Advertisements
राजनांदगांव 23 सितम्बर 2024।एनआईईपीआईडी सिकंदराबाद सामाजिक न्याय एवं अधिकरिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भारत सरकार के अंतर्गत संचालित सीआरसी राजनांदगांव द्वारा आज सांकेतिक भाषा जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। जिसमें प्रतिदिन कार्यक्रम अनुरूचि के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। 

समेकित क्षेत्रीय केंद्र कार्यालय राजनांदगांव में छात्रों, कर्मचारियों और लाभार्थियों द्वारा नियुक्त अधिकारियों मुक्ता साहू, नर्स, एवं  फरीदा बेगम की देखरेख में सांकेतिक भाषा के लिये रैली आयोजित किया गया है। सांकेतिक भाषा के बारे में बताया गया कि सांकेतिक भाषा एक ऐसी भाषा है, जो अर्थ सूचित करने के लिए श्रवणीय ध्वनि पैटर्न में संप्रेषित करने के बजाय, दृश्य रूप में सांकेतिक पैटर्न संचारित करती है।

 जिसमें वक्ता के विचारों को धाराप्रवाह रूप से व्यक्त करने के लिए, हाथ के आकार, विन्यास और संचालन, बांहों या शरीर तथा चेहरे के हाव-भावों का एक साथ उपयोग किया जाता है। समेकित क्षेत्रीय केन्द्र में 2 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स सांकेतिक भाषा में कराया जा रहा है जिसकी प्रवेश प्रक्रिया वर्ष 2024-25 हेतु चल रही है।
Advertisements

You cannot copy content of this page