राजनांदगांव : सुकुलदैहान मे अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 5 दिवसीय योग शिवर का हुआ समापन…

 राजनांदगांव। संचालनालय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा यूनानी सि‌द्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) छत्तीसगढ़ राय पुर के निर्देशन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण स्वात्यय मिशन के योजनानुसार एव जिला आयुष अधिकारी शिल्पा मिश्रा  राजनांदगांव के कुशल मार्गदर्शन में आयुषमान आरोग्य मंदिर सुकुल दैहान में 5 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। जिनका समापन अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया गया।

 औषधालय द्वारा योगाभ्यास के बाद पांच दिवस तक अंकुरित अनाज तथा काढ़ा का वितरण किया गया एवं योग के समापन पर माध्यमिक शाला परिसर  में वृक्षारोपण कर किया गया।

समापन कार्यक्रम शाला प्रागंण में सपन्न हुआ जिसमे कुल संख्या 207 ग्रामीणजन, स्कूली छात्र, शाला स्टॉप  ने मिलकर सामूहिक योगाभ्यास किया गया।

इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, शासकीय हायर सेकेंडरी शाला के प्राचार्य डॉ.संजीला झा, एवं समस्त स्टाफ  एवं माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्रीमती तरुण वर्मा एवं समस्त स्टाफ,प्राथमिक शाला से श्रीवास्तव मैडम एवं समस्त स्टाफ तथा औषधालय सुकुल दैहान से डॉक्टर योगेश्वरी ठाकुर एवं स्टाफ के साथ-साथ ग्रामीणजन की गरिमामय  उपस्थिति रही. योग समापन के दौरान डॉ. योगेश्वरी ठाकुर द्वारा योग से होने वाले फायदाओं के बारे में बताया गया एवं प्रतिदिन योग करने की सलाह दी  गई।