back to top

राजनांदगांव : ग्राम डोम्हाटोला में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 7 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित…


राजनांदगांव 23 जून 2025। राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डोम्हाटोला में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 7 जुलाई 2025 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव में आवेदन आमंत्रित की गई है। दुकान संचालन हेतु इच्छुक जिले में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुद्देशिय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि शाख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वसहायता समूह, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति विहित प्रारूप एक में आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश के तहत की जाएगी।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page