राजनांदगांव: सुबह वार्ड भ्रमण में आयुक्त ने जी.ई.रोड में लगे विज्ञापन बोर्डो का निरीक्षण कर अवैध बोर्ड हटाने के दिये निर्देश…

आम्बेडकर चैक फ्लाई ओव्हर के नीचे लगे होटल, गुमटी में गंदगी देख जुर्माना लगाने कहा

राजनांदगांव 22 मई। प्रतिदिन सफाई निरीक्षण की कडी में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा आज जी.ई.रोड में साफ सफाई का जायजा लेकर अतिक्रमण हटाने तथा कचरा फैलाने वालो पर जुर्माना लगाने कहा। साथ ही उन्होंने विज्ञापन बोर्डो का निरीक्षण कर अवैध बोर्ड हटाने के निर्देश दिए।


निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा आज सफाई निरीक्षण में जी.ई.रोड पेण्ड्री चैक से पारीनाला तक लगे विज्ञापन बोर्ड का निरीक्षण कर प्र. सहायक राजस्व अधिकारी श्री अशोक चैबे को अवैध रूप से लगे बोर्ड हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोड में लगे विज्ञापन बोर्ड से यातायात बाधित होने के साथ साथ दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

विज्ञापन बोर्डो की जाॅच कर अवैध बोर्ड तत्काल हटाने संबंधित को निर्देशित करने कहा, अपालन पर संबंधित के विरूद्ध जुर्माना लगा जप्ती की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में भी विद्युत पोल एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति के छोटे बडे बोर्ड लगा दिये जाते है, जिन्हे भी नोटिस देकर हटाने की कार्यवाही करने निर्देशित किए, नही हटाने की स्थिति में जप्ती की कार्यवाही करे।


जी.ई.रोड में सफाई का जायजा लेकर साफ सफाई रखने, कचरा फैलाने वालो पर कार्यवाही कर जुर्माना लगाने प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा को निर्देशित किए। उन्होंने कहा कि जी.ई.रोड में शहर के अलावा बाहर के लोगो का भी आना जाना लगा रहता है, जहाॅ से हमारे शहर की छवि प्रदर्शित होती है। इसलिए जी.ई.रोड में साफ सफाई रखे, नाली नालो की सफाई करे, रोड के किनारे के दुकानदारोे व ठेला खोमचा वालो को साफ सफाई रखने समझाईस देवे, अतिक्रमण करते देख हटाने की कार्यवाही करे।

उन्हांेने आम्बेडकर चैक फ्लाई ओव्हर के नीचे लगे अस्थाई होटल, खोमचा का जायजा लेकर गंदगी देख जुर्माना लगाने कहा। उन्होंने संबंधित से कहा कि अतिक्रमण कर व्यवसाय न करे और साफ सफाई रखे, साफ सफाई के अभाव में संबंधित से जुर्माना वसूला गया। इसी प्रकार सिंधी कालोनी के पास रोड में अतिक्रमण कर बास बल्ली से दुकान बनाया गया था, जिसे हटवाया गया। उन्हांेने कहा कि अतिक्रमण या गंदगी करने वालो पर जुर्माना लगा हटाने की कार्यवाही करे।