back to top

राजनांदगांव : महापौर ने वर्धमान नगर,पूनम कालोनी मे पैदल घुम कालोनी वासियो से की चर्चा, अधुरी नाली पूर्ण करने कहा…

महापौर मधुसूदन यादव ने अटल परिसर निर्माण का लिया जायजा

Advertisements

निर्माण कार्य मे तेजी लाकर समय सीमा में पूर्ण करने एवं परिसर में सौदर्यीकरण करने के दिए निर्देश

महापौर ने वर्धमान नगर,पूनम कालोनी मे पैदल घुम कालोनी वासियो से की चर्चा, अधुरी नाली पूर्ण करने कहा

राजनांदगांव 22 मई। महापौर श्री मधुसूदन यादव निगम के तकनीकि अमला के साथ साफ सफाई एवं निर्माण कार्य देखने आज सुबह वार्ड नं. 19 पहुॅचे। उन्होंने वार्ड पार्षद श्रीमती रेखा पारख व समाजसेवी श्री सुमित भाटिया के साथ निर्माणाधीन अटल परिसर के अलावा वर्धमान नगर एवं पूनम कालोनी में पैदल घुम कालोनी वासियो से चर्चा किए।


महापौर श्री यादव निर्माणाधीन अटल परिसर का जायजा लेकर परिसर में कराये जाने वाले कार्यो की जानकारी लिए। उप अभियंता श्री तिलक राज धु्रव ने बताया कि बाउण्ड्रीवाल एवं पेडेस्टल का कार्य प्रगति पर है तथा गेट एवं रेलिंग लगाकर विद्युतिकरण किया जायेगा। महापौर श्री यादव ने कहा कि निर्माण कार्य मंे तेजी लाकर जल्द पूर्ण किया जाए। अटल जी की आकर्षक प्रतिमा के साथ साथ सौदर्यीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा नगरीय क्षेत्र में अटल परिसर का निर्माण करने स्वीकृति प्रदान की गयी है। अतः शासन की मंशानुरूप अटल परिसर का भव्यता के साथ समय सीमा में निर्माण किया जावे।
महापौर श्री यादव ने वर्धमान नगर एवं पूनम कालोनी में पैदल भ्रमण कर कालोनी वासियो से चर्चा किए।

उन्होंने कालोनी में समुचित साफ सफाई करने निर्देश दिए। अधुरी नाली देख नाली को पूर्ण करने कहा, जिससे बारिश में पानी भरान की स्थिति निर्मित न हो। इसी प्रकार उन्होने कालोनी के सुचारू पानी निकासी के लिए नया नाली बनाने प्राक्कलन तैयार करने कहा। उन्होंने तकनीकि अधिकारी से कहा कि वार्ड के कार्यो के लिए प्राथमिकता तय करे और आवश्यक कार्य कराने प्रक्रिया करे तथा स्वीकृत कार्य जल्द प्रारंभ करावे। निरीक्षण के दौरान कालोनी वासी सहित निगम का अमला उपस्थित था।

Advertisements

You cannot copy content of this page