
मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव में निजी सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने के मामले में लालबाग थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन निजी एम्बुलेंस संचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर 2025 को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पदस्थ निजी सुरक्षा गार्ड ने थाना लालबाग में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि निजी एम्बुलेंस संचालक विनय मेश्राम उर्फ पप्पू द्वारा अपनी एम्बुलेंस को अस्पताल परिसर में अनाधिकृत रूप से खड़ा किया गया था। मना करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुरक्षा गार्ड के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
मामले में लालबाग थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (आईपीएस) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
पुलिस ने तीनों आरोपियों
- विनय मेश्राम उर्फ पप्पू (उम्र 40 वर्ष),
- साहिल बंसोड (उम्र 20 वर्ष),
- हेमराज चौहान उर्फ भक्कु (उम्र 42 वर्ष),
निवासी वार्ड क्रमांक 43, जलधारा चौक, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव को विधिवत गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों द्वारा गवाहों को पुनः धमकाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्रवाई करते हुए तीनों को जेल भेज दिया।









































