राजनांदगांव: सुरगी पुलिस व ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मेडिकल दुकानों की आकस्मिक जांच सभी दस्तावेज पाए गए सही…

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में 27 नवंबर को पुलिस चौकी सुरगी और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने चौकी क्षेत्र में स्थित मेडिकल दुकानों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया। यह आकस्मिक चेकिंग सिंदई एवं हरदी क्षेत्र की मेडिकल दुकानों पर की गई, जहाँ दवाइयों के स्टॉक, बिल-पुस्तिकाओं, लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई।

Advertisements

जांच के दौरान सभी मेडिकल दुकानों में दस्तावेज और प्रक्रियाएँ नियम अनुरूप सही पाई गईं। किसी भी दुकान में अवैध, प्रतिबंधित या बिना लाइसेंस की दवाइयाँ नहीं मिलीं। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों, DVR सिस्टम और रिकॉर्डिंग की भी जांच कर फुटेज को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।

चेकिंग के दौरान मेडिकल दुकानदारों को दवाओं के सुरक्षित भंडारण, नियमों के पालन और दस्तावेजों को लगातार अपडेट रखने संबंधी आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए गए।

संयुक्त चेकिंग टीम में शामिल अधिकारी:
– निरीक्षक शंकर गिरी गोस्वामी, प्रभारी पुलिस चौकी सुरगी एवं चौकी स्टाफ
– हीरेंद्र पटेल, एडिशनल ड्रग्स कंट्रोलर
– निकिता श्रीवास्तव, ड्रग्स इंस्पेक्टर
– प्रवीण कुमार चौबे

राजनांदगांव पुलिस और ड्रग्स विभाग द्वारा ऐसे संयुक्त निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे, जिससे अवैध औषधियों की बिक्री पर रोक और नागरिकों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध कराई जा सके।