राजनांदगांव: सुशासन तिहार अंतर्गत मोतीपुर स्कूल में आयोजित शिविर का महापौर ने किया शुभारंभ…

शिविर में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने महापौर ने की अपील

Advertisements

राजनांदगांव 19 दिसम्बर। शासन द्वारा 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक सुशासन तिहार मनाये जाने के निर्देश प्राप्त हुये है, निर्देशानुसार जनसमान्य को शासन की योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करने पंचायत स्तरीय एवं निकाय स्तरीय शिविर लगाया जाना है। निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम द्वारा 19 से 24 दिसम्बर तक वार्ड स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है।
समाधान शिविर के आज पहले दिन 13 वार्डो के लिए मोतीपुर स्कूल में आयोजित शिविर का महापौर श्री मधुसूदन यादव ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर पूर्व नेताप्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, लोकनिर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा, पार्षद श्री मनोहर यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।


शिविर में नगर निगम सहित महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग, खाद्य विभाग, विद्युत मंडल के लगे स्टाॅल का महापौर श्री यादव ने अवलोकन कर कहा कि, सभी विभाग नागरिकों द्वारा दिए गए आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करेगें। उन्होने कहा कि, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में प्रधानमंत्री आवास, राशनकार्ड, जन्म-मृत्यु विवाह प्रमाण पत्र, समाजिक सुरक्षा पेंशन जैसे प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। उन्होने कहा कि, सभी वार्डो के लिए शिविर आयोजित किए जाऐंगें। शिविर में वार्डवासियों की समस्या का निराकरण किया जाएगा। उन्होने नागरिकों से अपील की है कि, वार्डो के लिए आयोजित शिविर में उपस्थित होकर शासन की योजना का लाभ लेवें।


आज के समाधान शिविर में 13 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें राशनकार्ड, जल विभाग एवं लोककर्म विभाग से संबंधित 3-3 आवेदन प्राप्त हुए, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 1 आवेदन प्राप्त हुआ तथा विद्युत मंडल से संबंधित 2 आवेदन आए। 13 आवेदनों मे से 2 आवेदनों का तुरंत निराकरण हुआ। जिसमें राशनकार्ड के 1 व नल कनेक्शन के 1 प्रकरण का निराकरण किया गया। शिविर में संबंधित वार्ड के पार्षद सहित प्र. कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।