राजनांदगांव : सूने घर में चोरी करने वाले आरोपी युवक को चिखली चौकी पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार…

राजनांदगांव – शिक्षक नगर राजनांदगांव के सुने मकान मे चोरी करने वाले आरोपी युवक को चिखली चौकी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को स्टेशन पारा से गिरफ्तार किया गया। कुछ नाबालिग लड़कों के साथ आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 03.02.2022 प्रार्थी डिकेश्वर कुमार साहू, निवासी शिक्षक नगर राजनांदगांव रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोई अज्ञात द्वारा इनके भाई के घर के अंदर प्रवेश कर घर के अंदर रखे आलमारी का ताला तोडकर, आलमारी में रखे 3000/- रूपये को चोरी कर ले गया है।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा सदर कर अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया। मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से दिया गया बाद पुलिस अधीक्षक जिला संतोष कुमार सिंह के निर्देशन अति पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के दिये दिशा निर्देश एवं सीएसपी गौरव राय व निरीक्षक अलेक्जेंडर किरो थाना भारी कोतवाली राजनांदगांव के मार्गदर्शन में आरोपी तलाश हेतु एक टीम चौकी प्रभारी चिखली शक्ति सिंह के नेतृत्व में गठित कर अज्ञात आरोपी का पतासाजी किया जा रहा था

जो कि सूचना मिला कि स्टेशनपारा के कुछ नाबालिक लड़के आवश्यकता से अधिक खर्च कर रहे है मुखबीर सूचना पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे खज्जी उर्फ शेखर ठाकूर पिता बुचारु ठाकूर उम्र 21 साल निवासी स्टेशनपारा वार्ड नं 12 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव को पकड़कर पुछताछ किया गया जो अपने नाबालिक साथियों के साथ उक्त चोरी के घटना को घटित करना एवं चोरी किये गये पैसे को आपस में बाटना बताये।

आरोपी खज्जी उर्फ शेखर ठाकूर पिता बुधारू ठाकूर उम्र 21 साल निवासी स्टेशनपारा वार्ड नं 12 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव एवं 02 नाबालिक बालकों से चोरी की रकम में से नगदी रकम कुल 2100 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी शेखर ठाकूर कर के विरुद्ध नगदी रकम 3000/- रूपये को चोरी करने पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी शेखर ठाकूर को दिनांक 04.02.202 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर लिया गया, एवं नाबालिक बालकों को माननीय बाल न्यायालय पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह राजनांदगांव के सुपुर्द किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी शक्ति सिंह, प्र आर 816, आर 1439 गिरजाशंकर देवांगन, आर 1224 राजकुमार बंजारा, आर 1502 वीरेन्द्र मडावी का महत्त्वपूर्ण योगदान एवं सराहनीय भूमिका रहा है।