राजनांदगांव: सैनिटाइजर वाले भैया उर्फ महेंद्र जंघेल जीवनदान सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष समाज सेवक इस बार होगे चुनावी मैदान में…

राजनांदगांव। शहर के चिखली वार्ड के निवासी महेंद्र जँघेल सैनिटाइजर वाले भैया ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि इस बार पार्टी सिम्बोल नही व्यक्तिगत छवि को देखते हुए जो आपके परिवार, समाज और देश हित के लिए कार्य करें उन्हें चुनकर आगे लाए ताकि समाज में बढ़ रहे अपराधिक घटना को रोकने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर अच्छे कार्य हो सके चाहे वह प्रत्याशी निर्दलीय क्यों ना हो सेवा कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्पष्टवादी विचारधारा के सभी युवा, महिला एवं बुजुर्ग वर्ग भी चुनाव में आगे आए ताकि देशहित में अच्छे कार्य हो सके सैनिटाइजर वाले भैया एवं उनकी टीम जीवनदान सेवा संस्था के सदस्यों द्वारा पूरे शहर और आसपास के गांव को निशुल्क सेनीटाइज करना, सैनिटाइजर टनल बनाकर पूरे देश में निशुल्क ऑनलाइन बनाना सिखाना, दवा पहुंचाना दो बेटियों के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले में राजनांदगांव के जनता के सहयोग से जिला न्यायालय राजनांदगांव से ही फांसी की सजा तक पहुंचाने का कार्य की है।

पर्यावरण के क्षेत्र में निशुल्क पौधा बांटना एवं बर्तन बैंक के साथ, ब्लड डोनेशन, गौ सेवा संस्था द्वारा चलाई जा रही है इसके साथ सैनिटाइजर वाले भैया ने स्पष्टवादी विचारधारा एवं सेवा भावी प्रत्याशी के लिए आम जनता का आशीर्वाद मांग है।