
राजनांदगांव 28 फरवरी 2024। राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सोमनी एवं जोरातराई में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 5 मार्च 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित है। शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक जिले में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि शाख समिति,
Advertisements

वन सुरक्षा समिति, महिला स्वसहायता समूह, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।









































