
सोसाइटी एवं कॉलोनी सुरक्षा को लेकर बैठक
👉नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन ने शहर की विभिन्न सोसाइटी एवं कॉलोनी पदाधिकारियों की बैठक ली।
👉कॉलोनी में आने वाले बाहरी व्यक्तियों की सूची संबंधित थाना में जमा कराने के निर्देश दिए गए।
👉सोसाइटी व कॉलोनी गेट पर सुरक्षा गार्ड अनिवार्य व्यवस्था करने के लिए कहा गया।
👉सोसाइटी परिसर में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे, रोशनी एवं रिकॉर्डिंग स्टोरेज की व्यवस्था अनिवार्य बताई गई।
👉लंबे समय तक घर खाली छोड़ने वाले परिवारों की जानकारी कॉलोनी अध्यक्ष को देना आवश्यक होगा।
👉कॉलोनी में संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
👉बैठक में थाना प्रभारी बसंतपुर श्री एमन साहू, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
राजनांदगांव । दिनांक 20.9.2025 को पुलिस कंट्रोल रूम स्थित जन संवाद कक्ष में पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन ने विभिन्न सोसाइटी एवं कॉलोनियों के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कॉलोनी स्तर पर सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में वैशाली ने स्पष्ट किया कि कॉलोनी एवं सोसाइटी में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की सूची संबंधित थाना में जमा की जानी चाहिए।
साथ ही कॉलोनी परिसर में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे, रोशनी और रिकॉर्डिंग स्टोरेज की अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त यह भी कहा गया कि जो परिवार लंबे समय तक घर खाली छोड़कर बाहर जाते हैं, उनकी जानकारी कॉलोनी अध्यक्ष के पास होना आवश्यक है। कॉलोनी क्षेत्र में किसी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील भी की गई।
इस बैठक में थाना प्रभारी बसंतपुर श्री एमन साहू, विभिन्न सोसाइटी एवं कॉलोनी के पदाधिकारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









































