back to top

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती पर जनसेवा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती के अवसर पर 20 सितंबर को नगर निगम राजनांदगांव की ओर से विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव, भाजपा वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख, सचिन बघेल अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, रामजी भारती पूर्व विधायक, अशोक चौधरी, आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, नगर निगम स्वास्थ्य एवं चिकित्सा समिति के चेयरमैन और पार्षद शैंकी बग्गा (पूर्व आईईएस अधिकारी, एमटेक, आईआईटी बॉम्बे) ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Advertisements

कार्यक्रम के तहत पुष्प वाटिका राजनांदगांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वहीं वर्धमान नगर में भाजपा के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में वृक्षारोपण किया गया।

इसके साथ ही शैंकी बग्गा ने शीतला माता वार्ड क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

इसी क्रम में भारत सरकार के “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत जिला आयुष विभाग के डॉक्टरों के साथ मिलकर शीतला माता वार्ड के जमातपारा और सागरपारा में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में महिलाओं को खान-पान, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य शहरवासियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page