
वैध शराब बिक्री पर नकेल, देशी-विदेशी शराब के साथ वाहन जब्त
चिचोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत जिले में अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चिचोला चौकी पुलिस ने दो युवकों को स्कूटी में शराब छिपाकर बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, एएसपी श्री मुकेश ठाकुर एवं एसडीओपी श्री आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी निरीक्षक योगेश पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 28 अक्टूबर 2025 को ग्राम नारायणगढ़ क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ,प्रेमन ठाकुर पिता स्व. थानू राम ठाकुर (23 वर्ष) एवं हीरालाल निषाद पिता लेखराम निषाद (19 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम नारायणगढ़, को एक सोल्ड स्कूटी (कीमत लगभग ₹1,00,000) में छिपाकर शराब बिक्री करते पकड़ा गया। पुलिस ने स्कूटी की डिक्की से 15 पौवा देशी शोले शराब और 15 पौवा च्वाइस व्हिस्की अंग्रेजी शराब (कुल 5.400 लीटर, कीमत ₹3,000) तथा ₹250 की बिक्री रकम जब्त की।
आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 262/2023, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायालय डोंगरगढ़ में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।









































