राजनांदगांव : स्टेशनपारा में लगेगा निः शुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर (COVID VACCINATION) का दूसरा डोज…

राजनांदगांव 9 मई 2021- कोरोना वायरस मानवता के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती है. इसके खिलाफ जंग में वैक्सीनेशन ही सबसे बड़ा और असरदार हथियार है. इसके लिए निगम पार्षद जहां अपने-अपने वार्डों में वैक्सीनेशन शिविर आयोजित करेंगे. वहीं विभिन्न समाज, व्यापारिक संगठन, एनजीओ, क्लब और धार्मिक संगठनों का सहयोग भी कोरोना के इस महा अभियान में लिया जाएगा.

Advertisements

वही शहर कांग्रेस कमेटी उत्तरब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्त वार्डवासियों को दिनांक 10/05/2021 को सुबह 10 बजे से सरस्वती कला भवन स्टेशनपारा में 45 वर्ष व उससे अधिक उम्र के लोगो ने कोरोना टीकाकरण (COVID VACCINATION) का पहला डोज लगवाया था दिनांक 10.05.2021 को दूसरा डोज लगाया जाएगा अतः वार्ड के सम्मानित वरिष्ठजन जिसने भी कोरोना का टीका लगवाया है वे अपने कोविड 19 टीकाकरण कार्ड ,आधार कार्ड के साथ सरस्वती कला भवन स्टेशनपारा में उपस्थित होकर दूसरा डोज लगवा सकते है।

उधर, कोरोना टीका करण के प्रति आमजन में जागरूकता लाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम महापौर हेमा सुदेश देशमुख और आयुक्त डॉ आशुतोष चतुर्वेदी की पहल पर नगर निगम द्वारा शहर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है एवं नगर निगम क्षेत्र के निवासियों को टीकाकरण के लिए अपील की जा रही है।