back to top

नारायणपुर : कलेक्टर की पहल पर लोहार परिवार को लॉकडाउन में मिला राशन….

नारायणपुर, 8   मई 2021 जिले में लागू लॉकडाउन के दौरान किसी भी जरूरतमंद को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसलिए कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है, जिले के सामाजिक संगठन, व्यापारी संघ, जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं वालेंटियर भी इस आपदा से निपटने प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे है।

Advertisements

सोनपुर रोड मुरिया पारा निवासी चंद्रिका और राजकुमार जो की लोहार परिवार है, लॉकडाउन में काम ना मिलने के कारण परेशान था। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू को इस बात की जानकारी मिलते ही उन्होंने उक्त परिवार को राशन उपलब्ध कराने कहा। निर्देशानुसार एस डी एम दिनेश कुमार नाग ने वालेंटियर की मदद से मदद पहुँचाया।

नगर के व्यावसायी जैन सायकल स्टोर्स के संचालक राकेश जैन ने उक्त गरीब परिवार को राशन उपलब्ध कराया। राशन मिलने के बाद परिवार के सदस्यों ने कहा कि इससे अब कुछ दिन आसानी से गुजर जायेंगे, और लॉकडाउन भी खत्म हो जायेगा, जीवन फिर से पटरी पर लौट आयेगा। इस लोहार परिवार ने जिला प्रशासन और जैन को ह्दय से धन्यवाद दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page