

राजनांदगांव।डोंगरगढ़/ महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमे सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नही थी,बल्कि एक स्वच्छ एवम विकसित देश की कल्पना भी उक्त बाते नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के अध्यक्ष रमन डोंगरे ने कही उन्होंने कह की स्वच्छता से ही नगर का नाम चलता है इसी प्रकार से नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष उमांमहेश बर्मा ने कह की देश के प्रधानमंत्री जी के एक अपील से पूरा भारत स्वच्छ हो गया और जो भी गंदगी छूट जाता है उसे साफ करना है सबकी जिम्मेदारी है ।
बतादे कीवहात्मा गांधी ने गुलामी के जंजीरों को तोड़कर मां भारती को आजाद कराया ।अब हमारा कर्तव्य है की गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करे। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने शपथ दिलाते समय
मैं शपथ लेता हु की मैं स्वयं स्वक्षता के प्रति सजग रहूंगा और उसके लिए समय दूंगा।
हर वर्ष 100 घंटे यानी सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूंगा मैं ना गंदगी करूंगा ना किसी को और को करने दूंगा सबसे पहले मैं स्वयं से मेरे परिवार से मेरे मोहल्ले से मेरे गांव से एवं मेरे कार्य स्थल से शुरुआत करूंगा
मै यह मानता हूं कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते और ना ही होने देते हैं इस विचार के साथ मैं गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा
मैं आज जो शपथ ले रहा हूं वह अन्य व्यक्तियों से भी करवाऊंगी वह भी मेरी हर तरह स्वच्छता के लिए 100 घंटे दें इसके लिए प्रयास करूंगा
मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा इस दौरान नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के अध्यक्ष रमन डोंगरे, उपाध्यक्ष उमांमहेश वर्मा,मुख्य नगर पालिका अधिकारी खिरौद्र भोई , पार्षद देवेंद्र साखरे सहित बड़ी संख्य में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे









































