back to top

राजनांदगांव : नवरात्र पर्व को लेकर सामाजिक संस्था सेवा कल्याण परिषद ने एस.डी.एम.व थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन…

राजनांदगांव।डोंगरगढ़: छत्तीसगढ़ प्रदेश के सबसे बडा नवरात्र पर्व मां बम्लेश्वरी देवी जी की नगरी डोंगरगढ़ में धूम धाम से मनाया जाता है देश विदेश से भी दर्शनार्थी दर्शन करने आते है उक्त मेला जिला प्रशासन व नगर पालिका एवं मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट की अहम भूमिका होती है हर वर्ग मेले में 9 दिनों तक काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इन्हीं समस्याओं से आज छत्तीसगढ़ सेवा कल्याण परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री एम भार्गव व थाना श्री उपेंद्र शाह को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में निम्न बिंदुवार है क्वांर नवरात्र मेले में देश प्रदेश के साथ-साथ मॉ बम्लेश्वरी देवी जी की पावन नगरी डोगरगढ़ में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है माता जी के दर्शन हेतु देश विदेश से लोग यहाँ पर पहुंचते है इस दौरान हमारी संस्था छत्तीसगढ़ सेवा कल्याण परिषद की आपसे बिंदुवार निवेदन करते है

Advertisements

मेला में नगर पालिका परिषद द्वारा पेय जल की व्यवस्था हेतु जगह-जगह पर प्याऊ बनाया जाता है जिसमें रात के समय यात्रीयों को पानी की सुविधा रात में प्राप्त नही होती और जो कर्मचारी वहाँ काम करते है उन्हे रात में पानी भरने का साधन भी प्राप्त नही होता इस हेतु पानी की व्यवस्था को रात में पानी टैंकर के माध्यम से चारो तरफ पानी का व्यवस्था बनाये रखे जिससे यात्रीयों को पानी की पूरी सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकें।रात में मेंला के समय पैदल यात्री अछोली रोड, नाका पारा, बधियाटोला, प्रज्ञा गिरी डोंगरगढ़ पुराना नेहरू महाविद्यालय, नया नेहरू महाविद्यालय, बोरतालव रोड़, परिक्रम पथ के रास्ते से जो मॉ बम्लेश्वरी देवी का दर्शन करने के लिए बाहर से आते है उसमें कई प्रकार के उपद्रवी लोग भी रहते है और मेला में दारू, गंजा, लड़ाई, झगड़ा और चाकू जैसे कई प्रकार के समान अपने पास रखे रहते है इस पर पुलिस प्रशासन की पूरी नजर रहें।

मेला में पार्किंग में लाइट, पानी, सुलभ, और गाड़ी की रख-रखाव का सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाये साथ में निर्धारित शुल्क लेना और यात्रियों से अच्छा तरह बात करना और पैसा के लिए बतमीजी नही करना और पार्किंग के सामने निर्धारित शुल्क का बोर्ड एवं बैनर पार्किंग के सामने लगा के रखना।मॉ बम्लेश्वरी मंदिर और मेला ग्राउड़ में कई प्रकार के चोर और बदमाश लोगो का आना रहता है जो भीड़-भाड देख कर लड़कियो से छेडछाड, बतमीजी, दुकानदारो से लड़ाई झगड़ा, करना चॉट-भेल खाकर दुकानदारो को पैसा नहीं देना और मेला में झूला में बैठकर झूला झूलने वाले यात्रीयों को भी छेड़-छाड़ और माहौल खराब करना।

इसी प्रकार कई अपराधिक घटना को अंजाम देते हुए कई सालो से आ रह है इस पर शासन-प्रशासन को ध्यान अवगत कराना के लिए ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन सौंपने वाले में संस्था के अध्यक्ष संगीता जैन, श्रीमती पूजा सिंह,श्रीमती अर्चना सोनपुरे,श्रीमती मोना पुरन हिरौंदिया,जितेंद्र ठाकुर,विशाल सुराणा,सोन कुमार सिन्हा, को दिनेश निषाद, सहित अन्य लोग शामिल थे

Advertisements

You cannot copy content of this page