राजनांदगांव : स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए संविदा शिक्षकों की चयन सूची जारी…

राजनांदगांव। जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा शिक्षक पद की भर्ती के लिए चयनित एवं प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों का सर्वेश्वर दास स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में दस्तावेज सत्यापन एवं काउंसलिंग किया गया। जिसमें अभिनव कुजूर का चयन सेजेस घुमका, अंकिता कुजूर का चयन सेजेस भर्रेगांव, अमला माझी का चयन सेजेस छुरिया, गितेश भूआर्य का चयन सेजेस लालबहादुर नगर डोंगरगढ़, जयंती केरकेट्टा का चयन सेजेस सुकुलदैहान में व्याख्याता वाणिज्य एवं शीतल अग्रवाल का चयन सेजेस राजनांदगांव में व्याख्याता रसायन तथा उपासना साहू का चयन सेजेस सुकुलदैहान में व्याख्याता अंग्रेजी पद के लिए हुआ है।

इसी तरह प्रेरणा साहू का चयन सेजेस राजनांदगांव, कृतिका दुबे का चयन सर्वेश्वर दास नगर पालिका निगम सेजेस राजनांदगांव, कन्हैया साहू का चयन सेजेस भर्रेगांव, नीलम मेश्राम का चयन सेजेस घुमका, अमित कुमार भारद्वाज का चयन सेजेस डोंगरगांव में सहायक शिक्षक एवं अमित कुमार का चयन सेजेस भर्रेगांव, टुमन दास खांडे का चयन सेजेस डोंगरगढ़, अमरनाथ का चयन सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम सेजेस राजनांदगांव, जयंत साहू का चयन सेजेस सुकुलदैहान, स्पन्दन रॉय का चयन सेजेस घुमका में शिक्षक पद के लिए हुआ है। चयनित सभी अभ्यर्थियों को अतिशीघ्र कार्यभार ग्रहण करने कहा गया है।