back to top

राजनांदगांव : छात्रवृत्ति संबंधी कार्य को 20 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश…

राजनांदगांव। जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश सिंह ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को पात्रतानुसार पंजीयन कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नये प्रावधान के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रवृत्ति हेतु पात्र विद्यार्थियों को स्वयं पोर्टल पर पंजीयन करना होगा। विद्यार्थियों के पंजीयन एवं शाला स्तर से सत्यापन का कार्य 20 अक्टूबर 2023 तक किया जाएगा। उन्होंने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य को निर्धारित समय सीमा में छात्रवृत्ति के कार्य को पूर्ण करने कहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page