राजनांदगांव : स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सिंन लगाने के बाद पेरासिटामोल टेबलेट की जगह दे दी शुगर की दवा …

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक के अर्जुनी स्वास्थ्य केंद्र में महकमे की बड़ी लापरवाही सामने आई है । यहां वैक्सीन लगाने आए लोगों को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बुखार आने पर पेरासिटामोल टेबलेट की जगह शुगर की दवा बांट दी । जिससे कई लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई लगातार शिकायत के बाद हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई थी।

Advertisements


अर्जुनी स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन किया जा रहा है इस दौरान आसपास से बड़ी संख्या में ग्रामीण वैक्सीन लगाने पहुंच रहे हैं । बुधवार को अर्जुनी स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन लगाने के बाद बगैर देखे ही कर्मचारियों ने लोगों को शुगर का टेबलेट बांट दिया । इसके सेवन के बाद लगातार लोगों की तबीयत बिगड़ने की शिकायत सामने आने लगी । लोगों की शिकायत किए जाने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना था कि शुगर और पेरासिटामोल टेबलेट का वैफर एक जैसा है इसलिए ऐसी गलती हो गई । इस गलती से लोगों की जान तक जा सकती थी।