
🔹 छात्र छात्राओ को कैरियर गाइडेंस एवं सायबर अपराध के दुष्प्रभाव व महिला संबंधित अपराध, यातायात के नियमों से अवगत कराया गया।
🔹 छात्र-छात्राओ द्वारा गर्मजोशी के साथ पुलिस अधीक्षक का किया स्वागत ।
राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा आज दिनांक 03.11.2022 को पुलिस थाना गैंदाटोला क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गैंदाटोला में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा चलाये जा रहे अभियान “हमर बेटी हमर मान” कार्यक्रम के तहत् बालक/बालिकाओ से मिलकर उनको सुरक्षा सुनिश्चित करने अभिव्यक्ति एप्प, घरेलु हिंसा, लैंगिक अपराध, सायबर सुरक्षा, पाक्सो एक्ट, कैरियर गाईडेंस के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्र/छात्राओ के डिसीप्लीन की तारीफ भी किया, नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा से समाज और परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को बताकर नशे से दूर रहने की समझाईस दी गई। सायबर अपराध से बचने के लिए फेसबुक, वाट्सअप, इस्टाग्राम, टेलीग्राम में अंजान व्यक्ति से फ्रेड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करने, अपना फोटो आधार, ओटीपी, दूसरो को शेयर न करने, किसी प्रकार की उत्पीड़न लैंगिक शोषण होने पर अभिव्यक्ति एप्स के माध्यम से शिकायत करने तथा यातायात के नियमों की जानकारी दिया गया एवं बच्चों को उच्च शिक्षा पाने व अपने सपनों को साकार करने मेहनत संघर्ष करने की शिक्षा एवं मार्गदर्शन दिये।
उक्त कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स अजीत ओगरे राजनांदगांव , पुलिस थाना प्रभारी गैंदाटोला सईद अख्तर, थाना स्टाफ गैंदाटोला, जनप्रतिनिधि सरपंच अल्फिया हनीफ़ कुरैशी ,एवं पूर्व सरपंच खलील अहमद कुरैशी , गणमान्य नागरिक समाज सेवी हनीफ कुरैशी ,प्रकाश शर्मा,मनीष त्रिपाठी,मिथलेश दुबे,मनोज देवांगन, व्यापारी संघ अध्यक्ष ललित साहू, अन्य गणमान्य नागरिक, शासकीय प्रथमिकशाला, माध्यमिकशाला एवं उच्चतर माध्यमिकशाला गैंदाटोला प्राचार्यगण तथा अन्य प्राध्यापकगण के साथ लगभग 1500 की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।









































