राजनांदगांव : हाई स्कूल चिचोला के प्रतिभावान छात्र झमेश्वर ने बढ़ाया जिले का मान…

 200 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में शामिल हो चुका है छात्र झमेश्वर

Advertisements

राजनांदगांव 15 मार्च 2021कोरोना काल में बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हमारे नायक के रूप में ब्लॉग लिख कर सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में छुरिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले स्वर्गीय विशेश्वर प्रसाद यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चिचोला में कक्षा बारहवीं के छात्र झमेश्वर प्रसाद साहू ने हमारे नायक के रूप में चयनित हो कर छुरिया ब्लॉक के साथ-साथ राजनांदगांव जिले का भी मान बढ़ाया है।

स्कूल शिक्षा विभाग के ब्लॉग लेखक श्री शेख अफजल ने बताया कि झमेश्वर प्रसाद साहू अब तक 200 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में शामिल हो कर अपनी प्रतिभा दिखा चुके है। इसके अलावा वे बहुत से मुद्दे पर रिसर्च पेपर तैयार कर चुके हंै। झमेश्वर प्रसाद साहू ने बताया कि उनकी इस कामयाबी में उनके पिता श्री मीनू राम साहू, माता श्रीमती भारती साहू और शिक्षक श्री धनेश राम सिन्हा का बहुत ही उल्लेखनीय योगदान है। शिक्षक श्री धनेश राम सिन्हा ने झमेश्वर प्रसाद साहू की प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले सेमिनार में शामिल होने की सलाह दी। झमेश्वर प्रसाद साहू नाटक के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा करने का काम भी कर रहे है।

स्वर्गीय विशेश्वर प्रसाद यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चिचोला के छात्र झमेश्वर प्रसाद साहू का हमारे नायक के रूप में चयनित होने पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री हेतराम सोम, डीएमसी श्री भूपेश साहू, एपीसी श्री सतीश ब्यौहरे, श्री रफीक अंसारी, श्री पीआर झाड़े, श्री दुर्गेश त्रिवेदी, छुरिया बीईओ श्री लालजी द्विवेदी, एबीईओ श्री भावना यदु एवं श्री अनिल ठाकुर, बीआरसीसी श्री संतोष पांडेय, नोडल अधिकारी श्री केआर साहू, शाला के प्राचार्य श्री सालिक राम कौचे, वरिष्ठ व्याख्याता श्री एसएल सेन, श्री एमएल देवांगन, श्री पीसी जोशी, श्री शिवलाल साहू, श्रीमती मारियामा वर्गीस, विभीषण साहू, श्री केपी साहू, श्री रोशन वर्मा, सुश्री जेएस कुजूर, श्री खोरबहरा राम साहू, ब्लॉग लेखक श्री शेख अफजल एवं सभी विद्यालयीन स्टाफ चिचोला ने बधाई देते हुए इस होनहार छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की। चिचोला के ग्रामवासी भी झमेश्वर प्रसाद साहू की इस उपलब्धि से गौरवान्वित है और आशा करते हैं कि छात्र झमेश्वर प्रसाद साहू निरंतर कामयाबी की सीढ़ी चढ़ते हुए राजनांदगांव जिले के साथ-साथ प्रदेश एवं देश का नाम रौशन करेंगे।