राजनांदगांव :होली पर 30 मिनट अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति…

राजनांदगांव 27 मार्च। नगर निगम द्वारा होली पर्व के उपलक्ष्य पर नगर मेें 30 मिनट की अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति की जायेगी। इसके आपूर्ति क्षेत्र भी निर्धारित किया गया है। पेयजल आपूर्ति के संबंध में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि 29 मार्च को शहर के कामठी लाईन,गुड़ाखु लाईन,जूनी हटरी,जी.ई.रोड,जयस्तंभ चौक,कलार पारा,सिनेमा लाईन, जमात पारा,पुराना अस्पताल रोड,गोल बाजार क्षेत्र में दोपहर को अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति की जायेगी।

Advertisements